Contents
Neet PG 2025 Exam Date
Whatsapp Group |
telegram Channel |
दोस्तों NEET PG 2025 परीक्षा, जो पहले 15 जून, 2025 को आयोजित होने वाली थी, अब स्थगित कर दी गई है और यह 3 अगस्त, 2025 को एकल पाली (single shift) में आयोजित की जाएगी। यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद लिया गया, जिसमें परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए एकल पाली में आयोजन अनिवार्य किया गया था
क्यों पोस्टपोन हुई परीक्षा?
NBE ने कोर्ट में दलील दी कि एक ही शिफ्ट में परीक्षा कराने के लिए 900 अतिरिक्त टेस्ट सेंटर की जरूरत पड़ेगी, जिसे 15 जून तक तैयार करना संभव नहीं है। लेकिन कोर्ट ने कहा कि इतने टेक्नोलॉजिकल एडवांस देश में सेंटर ढूंढ़ पाना कोई मुश्किल बात नहीं है। यही वजह है कि परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाई गई।
सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि अब और कोई एक्सटेंशन नहीं दिया जाएगा। कोर्ट ने यह भी कहा कि भारत जैसे टेक्नोलॉजिकल रूप से विकसित देश में एक शिफ्ट में परीक्षा कराने के लिए जरूरी सेंटर आसानी से तैयार किए जा सकते हैं।
NEET PG 2025 – महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
क्र.सं. | प्रक्रिया | तिथि |
---|---|---|
1️⃣ | आवेदन शुरू (Application Begin) | 17 अप्रैल 2025 |
2️⃣ | अंतिम तिथि ऑनलाइन आवेदन की | 07 मई 2025 |
3️⃣ | परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 07 मई 2025 |
4️⃣ | आवेदन में सुधार (Correction Window) | 09 से 13 मई 2025 |
5️⃣ | परीक्षा शहर का विकल्प चुनना | 13 से 17 जून 2025 |
6️⃣ | परीक्षा शहर की जानकारी उपलब्ध | 21 जुलाई 2025 |
7️⃣ | एडमिट कार्ड जारी (Admit Card) | 31 जुलाई 2025 |
8️⃣ | नई परीक्षा तिथि (New Exam Date) | 03 अगस्त 2025 |
9️⃣ | परिणाम घोषित (Result Declared) | 03 सितम्बर 2025 |
NEET PG 2025 3 अगस्त को सिंगल शिफ्ट में?
NEET PG 2025 3 अगस्त को कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा एक शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। NBE जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर तारीखें और शेड्यूल जारी करेगा। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि एडमिट कार्ड की पहले की तारीख मान्य नहीं होगी। NBe NEET PG 2025 एडमिट कार्ड के लिए नई तारीखें प्रदान करेगा। उम्मीदवारों को अपनी आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in से NEET PG 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।
इन्हे भी देखें – pm ujjwala yojana registration | फ्री गैस सिलेंडर योजना के लिए रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू
Union Bank Pre Approved Loan 2025 |How to Union bank Pre Approved personal loan
Pm Kisan Beneficiary List 2025 | प्रधानमंत्री किसान बेनेफिशरी लिस्ट चेक करे ऑनलाइन
15 जून को दो पालियों में होनी थी परीक्षा
गौरतलब है कि यह परीक्षा पहले 15 जून को दो पालियों में आयोजित की जानी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस प्रारूप पर आपत्ति जताते हुए परीक्षा को स्थगित कर दिया था। कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि दो शिफ्टों में परीक्षा आयोजित करने से कठिनाई स्तर में भिन्नता हो सकती है, जिससे अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हो सकता है।
NEET PG 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण
-
एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
वेबसाइट खोलें: https://nbe.edu.in -
“NEET PG” विकल्प चुनें
होमपेज पर “NEET PG” टैब पर क्लिक करें। -
“आवेदक लॉगिन (Applicant Login)” अनुभाग में लॉगिन करें
-
अपना यूज़र आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
-
कैप्चा कोड भरें और Login बटन पर क्लिक करें।
-
-
“एडमिट कार्ड डाउनलोड करें” विकल्प पर क्लिक करें
लॉगिन के बाद “Download Admit Card” लिंक पर क्लिक करें। -
एडमिट कार्ड की जानकारी ध्यान से जांचें
-
नाम, जन्म तिथि, परीक्षा केंद्र, रोल नंबर, फोटो आदि की वर्तनी और विवरण की पुष्टि करें।
-
अगर कोई त्रुटि (Error) या गलती दिखे तो तुरंत एनबीई को संपर्क करें।
-
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और सेव करें
-
PDF फॉर्मेट में एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
-
एक से अधिक प्रिंटआउट लें और परीक्षा के दिन साथ लेकर जाएं।
-
निष्कर्ष
आज के इस लेख में आप सभी को Neet Pg 2025 Exam date के बारे में जानकारी प्रदान की बल्कि आप आसानी से ऑनलाइन प्रक्रिया अपना कर आप अपना एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते है अगर आप सभी को इस लेख अच्छा लगे तो आप अपने दोस्तों के पास कमेंट और शेर जरूर करें |