Maiya Samman Yojana 10th Kist
Whatsapp Group |
telegram Channel |
दोस्तों मईयां सम्मान योजना की 9वीं किस्त (रु2500) अभी हाल ही में महिलाओं के बैंक खाते में भेजी गई है ओर अब राज्य की महिलाओं को 10वीं क़िस्त का आने का इंतजार है क्योंकि सरकार ने इस बार दोनों किस्तों को एक साथ ट्रांसफर करने की तैयारी कर ली ही है, विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अब मंईया सम्मान योजना की 10वीं किस्त भी इसी महीने एक साथ जारी होने वाला है|
लेकिन अब जिन महिलाओं को यह किस्त प्राप्त हो चुकी है वे अब जानना चाहती है की मईयां सम्मान योजना की 10वीं और 11वीं किस्त कब मिलेगी? इसलिए आपको इस लेख में हम इसकी पूरी जानकारी प्रदान करेंगे। यह दोनों किस्तें मई और जून की किस्त है जो आपको इसी महीने मिलने की सम्भावना है और दोनों किस्तें एक साथ दी जाएगी। यह किस्त कब जारी हो सकती है इसकी जानकारी के लिए यह लेख अंत तक ध्यान से पढ़ें।
मईयां सम्मान योजना क्या है?
झारखण्ड सरकार द्वारा मईया सम्मान योजना को राज्य की महिलाओं के लिए चलाया जा रहा है। जिसमें महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है ताकि महिलाएं अपनी जरूरतों को खुद पूरा कर सके और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आए। ऐसी महिलाएं जिनकी उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच है और वे इस योजना की सभी पात्रताओं को पूरा करती है उन्हें यह सहायता राशि मिलती है। सरकार इस योजना के तहत अब तक 9 किस्तें सफलतापूर्वक जारी कर चुकी है। अब 10वीं और 11वीं किस्त भी इसी महीने महिलाओं के खाते में आएगी जिससे महिलाओं को कुल 7500 रुपए का लाभ इसी महीने मिल जाएगा।
Maiya Samman Yojana 2025 – 10वीं और 11वीं किस्त अपडेट
.योजना का नाम: मईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana)
.लाभार्थी: झारखंड की 18 से 50 वर्ष की महिलाएं
. किस्त राशि: ₹2500 प्रति माह
. कुल देय राशि (2 माह की): ₹5000
10वीं और 11वीं किस्त की तिथि (May & June 2025)
माह | किस्त संख्या | किस्त राशि | संभावित तिथि |
---|---|---|---|
मई 2025 | 10वीं किस्त | ₹2500 | 25 जून – 30 जून 2025 के बीच |
जून 2025 | 11वीं किस्त | ₹2500 | 25 जून – 30 जून 2025 के बीच |
👉 कुल राशि | — | ₹5000 | खाते में एक साथ ट्रांसफर होगी |
सरकारी घोषणा के अनुसार
-
20 जून 2025 से DBT (Direct Benefit Transfer) के ज़रिए पैसा ट्रांसफर शुरू हो गया है।
-
जिन महिलाओं की पिछली किस्तें लंबित थीं, उन्हें अब एक साथ ₹7500 तक मिल सकते हैं।
-
भुगतान की अंतिम तिथि 30 जून 2025 निर्धारित की गई है।
किन्हें मिलेगी ये किस्त?
-
जिन्होंने सभी दस्तावेज पूरे किए हों
-
e-KYC, आधार लिंकिंग और NPCI मैपिंग पूरी हो चुकी हो
-
आवेदन सफलतापूर्वक स्वीकृत हुआ हो
Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist के लिए पात्रता
राज्य की महिलाओं को मंईया सम्मान योजना की 10वीं और 11वीं किस्त की राशि 5,000 रुपये एक साथ मिलेंगी, परन्तु यह राशि केवल उन महिलाओं को ही दी जाएगी जो निम्नलिखित पात्रता को पूरा करती है –
- महिला को झारखंड राज्य का मूल निवासी होना आवश्यक है।
- महिला की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए तभी 10वीं और 11वीं किस्त मिलेगी।
- परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
- महिला का एकल बैंक खाता अनिवार्य है जिसमें आधार लिंक औऱ DBT सक्रिय हो।
- महिला या महिला के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी कर्मी या आयकरदाता न हो।
- महिला का राशन कार्ड में नाम हो अथवा पति का नाम अवश्य हो
Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist Payment Status Check
मंईया सम्मान योजना के 10वीं और 11वीं किस्त राशि ₹5000 जैसे ही खाते में आएगी मोबाइल पर SMS आ जाएगा। SMS ना आने पर आप निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो कर स्टेटस चेक कर सकते हैं –
- सबसे पहले आपको मंईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ पर जाना है।
- आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर ‘Login’ ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपको अपना आवेदन क्रमांक या आधार नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना है।
- लॉगिन करने के बाद “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” सेक्शन पर जाना है।
- अब आपको एक नया पेज दिखाई देगा जहाँ आपको आवेदन संख्या और मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
- इसके बाद “OTP प्राप्त करें” पर क्लिक करना है और OTP डालकर सत्यापन करना है।
- सत्यापन पूरा होने के बाद आपके आवेदन की स्थिति और किस्त भुगतान की सारी जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी।
- यदि वेबसाइट पर जानकारी नहीं दिख रही है तो आप अपनी बैंक पासबुक अपडेट करवा सकते हैं या बैंक के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं।