Bihar Badh Sahayata Yojana 2024 | बिहार बढ़ सहायता राशि 7-7 हजार मिलना शुरू लिस्ट चेक

Whatsapp Group
telegram Channel

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने bihar badh 13 प्रभावित जिलों के 4.39 लाख परिवारों को 7-7 हजार रुपये की राहत राशि उनके खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से हस्तांतरित की। इस कार्यक्रम में उन्होंने बाढ़ के दौरान किए गए राहत और बचाव कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा भी की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दूसरे चरण की बाढ़ से प्रभावित परिवारों को दुर्गा पूजा से पहले, यानी 9 अक्टूबर तक, राहत राशि उनके खाते में जमा कर दी जाए।

मुख्यमंत्री ने bihar badh प्रभावित किसानों की फसल क्षति का आकलन करने और उन्हें सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि बाढ़ से क्षतिग्रस्त बांधों और सड़कों की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ करने पर भी जोर दिया ताकि बाढ़जनित बीमारियों से बचाव हो सके।Bihar Badh

Bihar Badh sahayata yojana 2024

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने bihar badh प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्निर्माण कार्यों को तेज करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि:

  1. द्वितीय चरण के बाढ़ प्रभावित परिवारों के खातों में 9 अक्टूबर तक 7-7 हजार रुपये की अनुग्रहिक राशि अवश्य हस्तांतरित कर दी जाए।
  2. प्रथम चरण के बाढ़ से प्रभावित किसानों की फसल क्षति का आकलन कर जल्द से जल्द उनके बीच क्षतिपूर्ति राशि का भुगतान सुनिश्चित करें।
  3. क्षतिग्रस्त बांधों की मरम्मत का कार्य शीघ्र पूरा करें।
  4. पथ निर्माण एवं ग्रामीण कार्य विभाग को निर्देश दिया गया कि बाढ़ से प्रभावित सड़कों की मरम्मत जल्द से जल्द कराई जाए।
  5. बाढ़जनित बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाए रखें और चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री ने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि सभी प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेजी से और समुचित ढंग से संपन्न हों, ताकि बाढ़ पीड़ितों को जल्द से जल्द राहत और सहायता मिल सक

Read More-Birth Certificate Download kaise kare – जन्म प्रमाण पात्र ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करे 2024

Bihar Badh sahayata yojana 2024 लाभ

बाढ़ राहत के पहले चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जिन जिलों के बाढ़ पीड़ितों को ₹7000 की आर्थिक सहायता उनके खातों में भेजी गई है, उनमें भागलपुर जिले के सबसे अधिक 1,03,125 लाभुक शामिल हैं। विभिन्न जिलों में वितरित राशि और लाभुकों की संख्या निम्नलिखित है:

जिलाकुल लाभुकराशि (₹)
नालंदा72150 लाख 47 हजार
भोजपुर45,38031 करोड़ 76 लाख 60 हजार
सारण14,47210 करोड़ 13 लाख 4 हजार
वैशाली36,67825 करोड़ 67 लाख 46 हजार
समस्तीपुर30,11521 करोड़ 8 लाख 5 हजार
बेगूसराय72,68350 करोड़ 87 लाख 81 हजार
लखीसराय8,4895 करोड़ 94 लाख 23 हजार
मुंगेर54,61238 करोड़ 22 लाख 84 हजार
खगड़िया28,77020 करोड़ 13 लाख 90 हजार
भागलपुर1,03,12572 करोड़ 18 लाख 75 हजार
कटिहार43,48430 करोड़ 43 लाख 88 हजार

भागलपुर जिले के लाभार्थियों को सबसे अधिक 72 करोड़ 18 लाख 75 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है।

Read More-Bihar Laghu Udyami Yojana 2024-25 Apply online | बिहार लघु उद्यमी योजना सरकार दे रही है 2 लाख रु बिलकुल फ्री इस दिन से होगा आवेदन शुरू

Cm Nitish Kumar के निर्देश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगा जिले में कोसी पश्चिमी तटबंध के टूटने से बाढ़ प्रभावित परिवारों के खातों में 9 अक्टूबर से पहले 7-7 हजार रुपये की अनुग्रहिक राहत राशि भेजने का निर्देश दिया है। इसके अलावा, उन्होंने दरभंगा के लहरियासराय के इंडोर स्टेडियम में फूड पैकेजिंग सेंटर का निरीक्षण किया और किरतपुर कुशेश्वरस्थान प्रखंड के बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया।

मुख्यमंत्री ने कम्युनिटी किचन का भी जायजा लिया, जो बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन उपलब्ध करा रहा है। राहत कैंपों में जन्म लेने वाले नवजात बच्चों की माताओं को मुख्यमंत्री द्वारा विशेष रूप से 10,000 रुपये का चेक प्रदान किया गया, जिससे वे आवश्यकतानुसार मदद पा सकें।

समीक्षा बैठक में शामिल हुए मंत्री और अधिकारीगण

बैठक में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, आपदा प्रबंधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ उदय कांत मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की प्रधान सचिव डॉ एन विजयलक्ष्मी, कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, आपदा प्रबंधन विभाग की संयुक्त सचिव साहिला सहित आपदा प्रबंधन विभाग के अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे

Read More-Aadhar Card se bank balance Check : आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक

Bihar Badh Sahayata yojana 2024

Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana 2024 के तहत बाढ़ प्रभावित परिवारों को सहायता राशि प्रदान करने की प्रक्रिया को सरल और स्वचालित किया गया है। इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए किसी भी प्रकार के आवेदन की आवश्यकता नहीं है। योजना की संपूर्ण प्रक्रिया निम्नलिखित है:

  1. कोई आवेदन नहीं करना होगा: इस योजना के तहत बाढ़ प्रभावित परिवारों को लाभ प्राप्त करने के लिए किसी प्रकार का ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।
  2. सर्वे और पहचान: आपके पंचायत के राजस्व कर्मचारी और जनप्रतिनिधि द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण किया जाता है। इस सर्वेक्षण के दौरान बाढ़ से पीड़ित परिवारों की पहचान की जाती है।
  3. सीधे खाते में राशि: सर्वेक्षण के बाद, जिन परिवारों को बाढ़ से नुकसान हुआ है, उनके बैंक खातों में सीधे 7,000 रुपये की सहायता राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी जाती है।
  4. स्वचालित प्रक्रिया: यदि आपका परिवार बाढ़ से प्रभावित है और स्थानीय प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है, तो आपको योजना का लाभ स्वचालित रूप से प्राप्त होगा।
क्लिक लिंक्स
Official websaitClick here
Badh ListClick here
0Shares

Leave a Comment