Contents
Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025
Whatsapp Group |
telegram Channel |
दोस्तों बिहार की महिलाओं को आज 26 सितंबर को दिवाली से पहले ही बड़ा गिफ्ट मिलने जा रहा है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत उनके खाते में पैसा भेजा जाएगाइस योजना के तहत पात्र महिलाओं के खाते में रोजगार शुरू करने के लिए पहली किस्त के रूप में 10-10 हजार रुपये भेजे जाएंगे। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करीब 75 लाख महिलाओं के खाते में 10–10 हजार रुपये भेजने वाले हैं
इस योजना के लिए 1 करोड़ से ज्यादा महिलाओं ने फॉर्म भरे हैं। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कार्यक्रम में जुड़ेंगे। पल-पल की लाइव अपडेट के लिए जुड़े रहें
Bihar Mahila Rojgar Yojana
बिहार की लाखों महिलाओं के लिए दिवाली से पहले खुशियों की बरसात होने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (26 सितंबर) को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान, पीएम मोदी बिहार की 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 10,000 रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे। केंद्र की मोदी सरकार और बिहार की नीतीश सरकार के नेतृत्व में ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना‘ के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सहायता राशि भेजी जाएगी। इसके बाद महिलाओं को दो लाख रुपये तक की अतिरिक्त मदद भी मिलेगी
mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025
मुख्यमंत्री महिला रोजगा रोजाना के तहत आप सभी महिलाओ को आज 26 सितम्बर 2025 को सभी जीविका दीदी को पैसा सभी के कहते में देखने को मिलेगा | जिसके जरिये आप सभी आप अपना खुद का रोजगार शुरू कर सकते है इसके लिए आपको मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार जी के और से रोजगार को बढ़ाने के लिए 2 लाख की सहायता दिया जायेगा इस प्रकार से ले सकते है |
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के मुखए : Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025
- आर्थिक सहायता: योजना के तहत, सभी परिवारों की एक महिला को अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए प्रथम किस्त के रूप में 10 हजार रुपये की राशि दी जाएगी।
- आवेदन प्रक्रिया: इच्छुक महिलाओं से आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू की जाएगी। ग्रामीण विकास विभाग इस पूरी व्यवस्था और प्रक्रिया का निर्धारण करेगा, जिसमें नगर विकास एवं आवास विभाग भी सहयोग करेगा।
- वित्तीय हस्तांतरण: 26 सितंबर, 2025 से ही महिलाओं के बैंक खातों में राशि का हस्तांतरण शुरू हो जाएगा।
- अतिरिक्त सहायता: रोजगार शुरू करने के 6 महीने बाद, आकलन के आधार पर 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता आवश्यकतानुसार दी जा सकेगी।
- हाट बाजार का विकास: राज्य में गांवों से लेकर शहरों तक महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिए हाट बाजार विकसित किए जाएंगे, जिससे उन्हें अपने उत्पादों को बेचने के लिए एक मंच मिल सके
How to Apply For Mahila Rojgar Yojana 2025
आप सभी जो इस महिला रोजगार योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है, वह निम्न सभी प्रक्रियाओं के द्वारा इस योजना के लाभ प्राप्त कर सकते है:
ग्रामीण क्षेत्रों के लिए आवेदन प्रक्रिया
- इच्छुक महिला को ग्राम संगठन में निर्धारित प्रपत्र (अनुलग्नक-1) भरकर आवेदन करना होगा।
- यदि SHG की सदस्य नहीं हैं, तो स्व-घोषणा पत्र (अनुलग्नक-2) भरकर समूह से जुड़ना होगा।
- ग्राम संगठन द्वारा समीक्षा के बाद आवेदन प्रखंड इकाई को भेजा जाएगा।
- राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर होगी।
शहरी क्षेत्रों के लिए आवेदन प्रक्रिया
- आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल mmry.brlps.in के माध्यम से होगी।
- नगर विकास एवं आवास विभाग इसकी देखरेख करेगा।
महिलाओ को स्किल ट्रेनिंग
इस योजना के तहत आर्थिक मदद ही नहीं बल्कि महिलाओं को स्किल ट्रेनिंग, उद्यमिता विकास, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, डिजिटल साक्षरता और मेंटरशिप जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं, ताकि वे व्यावसायिक दृष्टि से पूरी तरह सक्षम बन सकें। सरकार की इस पहल से बिहार की सामाजिक संरचना में महत्वपूर्ण बदलाव आया है। महिलाओं में आत्मविश्वास, स्वाभिमान और निर्णय क्षमता बढ़ी है। अब वे न केवल अपने परिवार का आर्थिक संचालन कर रही हैं, बल्कि अपने समुदाय और समाज के पुनर्निर्माण में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं|
निष्कर्ष –
आज के इस लेख के माध्यम से आप सभी को Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025 के बारे में जानकारी प्रदान की ताकि आज 26 सितम्बर 2025 को 11 बजे सभी महिलाओ को 10 हजार रुपया दिया जायेगा आप सभी महिला रोजगार योजना के पैसा चेक कर सकते है | अगर आप सभी को इस लेख अच्छा लगे तो आप अपने दोस्तों के पास कमेंट और शेर जरूर करें |