Bihar Nmms Scholarship 2026
दोस्तों क्या आप बिहार राज्य के छात्र हैं और कक्षा 9वीं से 12वीं तक अध्ययन कर रहे हैं? यदि हाँ, तो आपके लिए एक बहुत ही लाभकारी योजना चलाई जा रही है। भारत सरकार द्वारा संचालित नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम (NMMSS) के अंतर्गत चयनित छात्रों को ₹12,000 प्रति वर्ष (₹1,000 प्रति माह) की छात्रवृत्ति दी जाती है।
इस लेख में हम आपको Bihar NMMSS Scholarship 2026 से जुड़ी योग्यता, जरूरी दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, राशि और महत्वपूर्ण निर्देश की पूरी जानकारी सरल शब्दों में देंगे, ताकि आप बिना किसी परेशानी के ऑनलाइन आवेदन कर सकें।
Bihar NMMSS Scholarship 2026 क्या है?
NMMSS (National Means-cum-Merit Scholarship Scheme) केंद्र सरकार की एक छात्रवृत्ति योजना है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्रों को पढ़ाई जारी रखने में मदद करना है, ताकि वे पैसों की कमी के कारण स्कूल न छोड़ें। जिसके लिए आप सभी को इस लेख के तहत सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की जाती है अधिक जानकारी के लिए निचे दी गई लिंक पर क्लिक कर देखें |
Bihar NMMSS Scholarship 2026 का लाभ
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| छात्रवृत्ति राशि | ₹12,000 प्रति वर्ष |
| मासिक राशि | ₹1,000 |
| भुगतान माध्यम | DBT (Direct Bank Transfer) |
| अवधि | कक्षा 9वीं से 12वीं तक |
| योजना संचालक | शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार |
Bihar NMMSS Scholarship 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज
ऑनलाइन आवेदन के समय निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी
-
आधार कार्ड
-
आय प्रमाण पत्र
-
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
-
कक्षा 7वीं की मार्कशीट
-
विद्यालय द्वारा जारी बोनाफाइड सर्टिफिकेट
-
बैंक पासबुक (खाता छात्र के नाम पर)
-
पासपोर्ट साइज फोटो
-
मोबाइल नंबर (आधार से लिंक)
Bihar NMMSS Scholarship 2026 Online Apply कैसे करें?
Bihar NMMSS Scholarship 2026 के लिए आवेदन National Scholarship Portal (NSP) के माध्यम से किया जाता है। जिसके लिए आप सभी को निम्लिखित स्टेप को फलो करना होगा
- Bihar Nmms scholeship 2026 ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए सबसे पहले इसके ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर जाना होगा
- होम पेज पर जाने के बाद आपको NMMSS Scholarship 2026 में आवेदन करने का लिंक मिलेगा आपको उस लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने वाला आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा जिसमें की आपको Candidate Registration & Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा जिसमें की आपको New User click here to Register के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा
- क्लिक करने के बाद अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा जिसमें की आपको मांगी जाने वाली सभी जानकारी को भरकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा कर लेना होगा।
- रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपको आपकी लॉगिन डिटेल्स प्राप्त हो जाएगी।
- अब आपको प्राप्त लॉगिन डिटेल्स की सहायता से लॉगिन कर लेना होगा।
- लॉगिन करने के बाद आपके सामने Application Form खुलकर आ जाएगा जिसमें की आपको मांगी जाने वाली सभी जानकारी को भर देना होगा।
- जानकारी को भरने के बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म में मांगे जाने वाले सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर देना होगा।
- अंत में आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करके एप्लीकेशन स्लिप को डाउनलोड करके उसका एक प्रिंटआउट निकाल लेना होगा।
निष्कर्ष
आज के इस लेख के माध्यम से आप सभी को Bihar Nmms Scholarship 2026 online apply करने के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की बल्कि आप अपना आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर अपना स्कालरशिप के लिए आवेदन कर सकते है अगर आप सभी को इस लेख अच्छा लगे तो आप अपने दोस्तों के पास कमेंट और शेर जरूर करें |
इन्हे भी देखें –Labour card Yojana 2026 | लेबर कार्ड योजना के लाभ कैसे ले
Pm Awas yojana list check 2026 | प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना लिस्ट कैसे चेक करें
Aadhar Card se Phonepe Account kaise banaye 2026 | आधार कार्ड से फोनपे अकाउंट कैसे बनाये 2026