Contents
- 1 E shram card kaise banaye 2025
- 1.1 ई-श्रम कार्ड क्या है?
- 1.1.1 ई-श्रम कार्ड के मुख्य उद्देश्य
- 1.1.2 “Self Registration” पर क्लिक करें:
- 1.1.3 आधार से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करें:
- 1.1.4 OTP वेरीफाई करें:
- 1.1.5 रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें:
- 1.1.6 बैंक डिटेल्स भरें:
- 1.1.7 दस्तावेज़ अपलोड करें (यदि मांगे जाएं):
- 1.1.8 “Submit” बटन पर क्लिक करें:
- 1.1.9 यूनिक अकाउंट नंबर प्राप्त करें:
- 1.1.10 ई-श्रम कार्ड डाउनलोड करें:
- 1.1 ई-श्रम कार्ड क्या है?
E shram card kaise banaye 2025
Whatsapp Group |
telegram Channel |
भारत सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों और श्रमिकों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं और इन्हीं योजनाओं में से एक ई-श्रम कार्ड योजना भी है। ई-श्रम कार्ड योजना के तहत पंजीकृत श्रमिकों को कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। इस योजना के तहत हर महीने 1000 रुपये तक का गुजारा भत्ता दिया जाता है और 60 वर्ष पुरे होने के बाद श्रमिकों को हर महीने 3000 रुपये की पेंशन भी दी जाती है। इसके अलावा इस योजना में 2 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा भी मिलता है।
इन सभी लाभों को पाने के लिए श्रमिकों को अपना ई-श्रम कार्ड बनवाना होता है। ई-श्रम कार्ड बनवाने की प्रक्रिया बिल्कुल मुफ्त है और इसे ऑनलाइन या नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर बनवाया जा सकता है। इस लेख में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि ई-श्रम कार्ड कैसे बनाएं, इसके लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होती है, इसके लिए कौन पात्र हैं और ई-श्रम कार्ड से जुड़ी अन्य सभी जानकारी दी जाएगी। अगर आप एक श्रमिक नागरिक है तो यह जानकारी आपके लिए बहुत जरूरी है इसलिए आप इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
ई-श्रम कार्ड क्या है?
ई-श्रम कार्ड भारत सरकार की एक महत्त्वपूर्ण पहल है, जिसे श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के कल्याण के लिए शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य है देश भर के असंगठित क्षेत्र में कार्य कर रहे श्रमिकों का राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार करना, जिससे उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ दिया जा सके।
ई-श्रम कार्ड के मुख्य उद्देश्य
-
असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की पहचान करना और उनका डेटा एकत्रित करना।
-
विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ सीधे श्रमिकों तक पहुंचाना।
-
श्रमिकों को भविष्य में रोजगार, बीमा, पेंशन आदि से जोड़ना।
-
किसी भी आपदा (जैसे कोरोना महामारी) की स्थिति में सहायता प्रदान करना।
ई-श्रम कार्ड के लाभ
-
₹2 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर (पीएम सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत)।
-
भविष्य में पेंशन योजना, स्वास्थ्य सेवाएं, मातृत्व लाभ, आवास योजना, आदि का लाभ।
-
सरकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ बैंक खाते में।
-
सरकार को श्रमिकों की स्थिति और जरूरतें समझने में मदद।
कौन बनवा सकता है ई-श्रम कार्ड?
-
उम्र 16 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
-
असंगठित क्षेत्र में कार्यरत हो (जैसे- निर्माण मजदूर, रिक्शा चालक, घरेलू कामगार, खेतिहर मजदूर, आदि)।
-
ईपीएफओ या ईएसआईसी का सदस्य न हो।
-
आधार कार्ड और मोबाइल नंबर बैंक खाते से जुड़ा होना चाहिए।
ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक या खाता संख्या और IFSC कोड
- मोबाइल नंबर (जो आधार से लिंक हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो (अगर मांगी जाए तो)
- निवास प्रमाण पत्र (कभी-कभी
e shram card kaise banaye online
e shram कार्ड बनाने के लिए आपको सबसे पहले इसके ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर आना होगा
-
“Self Registration” पर क्लिक करें:
-
होमपेज पर आपको ये विकल्प साफ दिखाई देगा।
-
इस पर क्लिक करने से नया पेज खुलेगा।
-
-
आधार से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करें:
-
जो मोबाइल नंबर आपके आधार कार्ड से लिंक है, उसे भरें।
-
नीचे दिए गए कैप्चा कोड को सही-सही भरें।
-
फिर “Send OTP” पर क्लिक करें।
-
-
OTP वेरीफाई करें:
-
आपके मोबाइल पर आया OTP दर्ज करें।
-
“Submit” या “Verify OTP” पर क्लिक करें।
-
-
रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें:
अब आपके सामने ई-श्रम फॉर्म खुलेगा, जिसमें नीचे दी गई जानकारियाँ भरनी होंगी:
-
पूरा नाम (आधार अनुसार)
-
जन्म तिथि और लिंग
-
स्थायी और वर्तमान पता
-
शैक्षणिक योग्यता
-
व्यवसाय/काम का प्रकार
-
पारिवारिक जानकारी
-
-
बैंक डिटेल्स भरें:
-
बैंक का नाम
-
खाता संख्या
-
IFSC कोड
ताकि सरकारी लाभ सीधे खाते में भेजे जा सकें।
-
-
दस्तावेज़ अपलोड करें (यदि मांगे जाएं):
-
आधार कार्ड (ऑटो-फेच हो सकता है)
-
बैंक पासबुक या बैंक से जुड़ा दस्तावेज़ (यदि आवश्यक हो)
-
-
“Submit” बटन पर क्लिक करें:
-
सारी जानकारी सही से भरने के बाद सबमिट कर दें।
-
-
यूनिक अकाउंट नंबर प्राप्त करें:
-
रजिस्ट्रेशन पूरा होने पर आपको यूएएन (UAN – Universal Account Number) मिलेगा।
-
इसी नंबर से आपका ई-श्रम कार्ड जुड़ा होगा।
-
-
ई-श्रम कार्ड डाउनलोड करें:
-
कार्ड को PDF में डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
निष्कर्ष
आज के इस लेख में हम आप भी को e shram card kaise banaye 2025 इस के बारे में जानकारी प्रदान की बल्कि आप आसानी से ऑनलाइन आवेदन लाभ ले सकते है अगर आप सभी को इस लेख अच्छा लगे तो आप अपने दोस्तों के पास कमेंट और शेर जरूर करें |
e shram card apply – क्लिक लिंक्स
Apply online | Click here |
official websait | Click here |